Ghazal / Sher · Hindi, urdu · 2026
मिज़ाज यूँ मिरा जनाब है, अज़ाब है
Device voice
Listening unavailable on this device
मिज़ाज यूँ मिरा जनाब है, अज़ाब है दवा के नाम पर शराब है, अज़ाब है
फ़रेबकार हैं रफ़ीक़, इल्म है मुझे हरीफ़ सारे लाजवाब हैं, अज़ाब है
गई है छोड़ कर जहाँ को दादी यूँ मेरी न दिल के दर्द का हिसाब है, अज़ाब है
पढ़ा है जिसको सबने अपने ही तरीके से ये मर्द जात अज़ब किताब है, अज़ाब है
जो शख़्स साथ है सहर भी और शाम भी वो कोई अस्ल या सराब है, अज़ाब है ~ अस्ल शिवम
— Shivam Gupta

