turnoutCulture
Shivam Gupta, Poetry, Storytelling, Listener. Shayar. Founder - शब्द scribes

Shivam Gupta

Poetry · Storytelling · Listener. Shayar. Founder - शब्द scribes

Shivam Gupta

कहाँ ही मिलेंगे तुम्हें मेरे जैसे, ये बदनामी मेरी कमाई हुई है।

About

An avid writer who loves to read, write, and perform. Writes in Both English and Hindi. English is my craft, but Hindi is my heart.

PoetryStorytellingListener. Shayar. Founder - शब्द scribes

Portfolio · a glimpse of Shivam's work

Full portfolio

Schedule

Catch Shivam next

All events →

Stage history

11 past shows

Words

Read Shivam's writing (5)

View all

Spotlight · Ghazal / Sher

न जाने ये कैसे छुपाई हुई है उदासी जो अंदर समाई हुई है इशारों से जिसके ये दुनिया है डरती वो अपने पति की सताई हुई है …
न जाने ये कैसे छुपाई हुई है — Shivam Gupta

Ghazal / Sher · Hindi, urdu

मिज़ाज यूँ मिरा जनाब है, अज़ाब है

मिज़ाज यूँ मिरा जनाब है, अज़ाब है दवा के नाम पर शराब है, अज़ाब है ​फ़रेबकार हैं रफ़ीक़, इल्म है मुझे हरीफ़ सारे लाजवाब हैं, अज़ाब है गई है छोड़ कर जहाँ को दादी यूँ मेरी न दिल के दर्द का हिसाब है, अज़ाब है पढ़ा है जिसको सबने अपने ही तरीके से ये मर्द जात अज़ब किताब है, अज़ाब है ​जो शख़्स साथ है सहर भी और शाम भी वो कोई अस्ल या सराब है, अज़ाब है ~ अस्ल शिवम ​

Ghazal / Sher · हिंदी, उर्दू

पूछते है मुझको "तो क्या ही अलग है"?

पूछते है मुझको "तो क्या ही अलग है"? देखते तो है ये बंदा ही अलग है। बोलते है और कुछ, है दिल में और कुछ इनके चेहरे पे तो चेहरा ही अलग है। है बहुत धोया मगर निकला नहीं ये मेरे दामन पर तो धब्बा ही अलग है शहर में है मेरे झीलें तो कई पर हिज्र का इस दिल में सहरा ही अलग है कहती थी पागल क्या लिखता रहता है तू अब तू आ के देख जल्वा ही अलग है देखती है अस्ल तू, मैं देखता ख्वाब तेरी और मेरी तो दुनिया ही अलग है ~ अस्ल शिवम

Kavita / Poem · Hindi, urdu

पैग़ाम

पैग़ाम . . एक और अँधेरी रात में जब मेरे साथ बस मेरी कलम रहती है, और यादों की लुका-छिपी मेरे मन में चल रही होती है, तो न जाने किस गहरे कुएँ से ये ख़्याल निकल आते हैं कभी-कभी कि क्या हुआ होगा उन रिश्तों का जो ज़िंदगी की भाग-दौड़ में कहीं पीछे छूट गए, और हम कहीं आगे आ गए? और हैरानी तो इस बात की है कि अभी ज़िंदगी की इस दौड़ में तो कहीं बीच में ही हैं हम, पर वो रिश्ते सारे हार गए। ​क्या होता होगा उन संदेशों का जो कभी भेजे गए थे हमें, और हमने वादा किया था कि कुछ भी हो जाए ज़िंदगी में हमारी, हम हमेशा उन्हें उत्तर देंगे, हम हमेशा उन्हें बताते रहेंगे कि कोई हो न हो उनके साथ, हम हैं, चाहे फिर उस समय हम ख़ुद के साथ भी न हों। ​क्या उन संदेशों को कभी उत्तर मिला? या फिर वो भी बस उम्मीद लगा कर बैठे रहे और एक दिन, इंतज़ार करके अपने दो ब्लू टिक का तमगा लेकर ख़ामोश हो गए? ​क्या रिश्ते टूट जाते हैं इतनी आसानी से? क्या हार जाते हैं मात्र एक 'Seen' से? क्या छोड़ देते हैं उम्मीद फिर कभी उत्तर पाने की? क्या दो इंसानों को जोड़ने वाली ये डोर होती है एक इंसान से भी कमज़ोर? ​कैसा सवाल है ये भला? ख़ुद के रिश्तों की ही जब करता हूँ छान-बीन, तो पता चलता है मुझे कि कितने ही संदेश ऐसे, कितनों के अनदेखे किए हैं मैंने। दुःख होता है ये सोच कर कि किस हालत में, किस तकलीफ़ में, किस वजह से भेजे थे वो सारे संदेश मुझे, और मैं अपनी ज़िंदगी में इतना गुम था कि नहीं निकाल पाया समय उन लोगों के लिए, जिनको कभी किया था वादा कि रहूँगा साथ में हर दम, हर वक़्त, बस एक मैसेज दूर। ​अब जब कभी पहुँच जाता हूँ वापिस अपने फ़ोन की उन गलियों में, और देखता हूँ उनका नाम टिमटिमाता सा, तो सोचता हूँ कि क्या हो गई बहुत देर? क्या अब ये हमारे बीच की खाई नहीं भर पाएगी फिर एक "Hi" से? क्या फिर से नहीं पूछ सकता हूँ मैं हाल-चाल उनके? फिर से कर सकता हूँ क्या वादा कि हूँ मैं साथ उनके, हूँ अभी भी यहीं, बस भटक गया था कहीं? और नहीं माँग सकता माफ़ी क्या एक बार? ​पर फिर याद आता है कि ये बात थी कितने ज़माने पहले की, और अब सिर्फ़ किया जा सकता है एक ही काम कि देखता रहूँ अपने फ़ोन की स्क्रीन, और सोचता रहूँ कि माँग लूँ माफ़ी तो सब हो जाएगा क्या ठीक फिर से? मिल जाएँगे ये लोग फिर से? मिल जाऊँगा मैं फिर ख़ुद से? मिल जाऊँगा क्या? ​~ शिवम गुप्ता©

Kavita / Poem · हिंदी, उर्दू

ख़्याल

ख़्याल . . कभी-कभी अँधेरी रातों में सितारों की रोशनी में जब शब और सुबह के बीच मेरे तसव्वुर की उधेड़-बुन में मुझको आते हैं ख़्याल तो अपने को आलिम समझकर कवायदों का ज़ालिम समझकर इल्म की ख़ातिर ख़्याल मेरे चढ़ जाते हैं बहर की रस्सी को फाँसी बना कर। तड़पते रहते हैं सारी रात, जिन ख़्यालों में जलती है आग, जो बन सकते हैं दरिया किसी का, जो बन सकते हैं तिनका किसी का, जिनकी रातें उजाड़ कर सवेरा हुआ है वो एक ख़्याल मेरे मन में ठहरा हुआ है। चीखते रहते हैं हर सुबह मन में मेरे कि उतर जाएँ सफ़्हों पर ताकि उनकी रातें न हों बेचैन मेरी तरह, और फिर उतर पाएँ लोगों की ज़बान पर, ज़हन में, दिलों में और आखिरकार फ़ितरतों में क्योंकि आखिरकार कला और सुख़नवरी ही बचाएगी इस दुनिया को पामाली से। सोचता हूँ कि है क्या मन्ज़िल भी कुछ इन ख़्यालों की या मर जाएँगे मेरे अंदर रह कर ही ये सब एक दिन। क्या मेरा ज़ेहन कब्रिस्तान है उन ख़्यालों का जो कभी नहीं ढूँढ पाए अपना अगला मिसरा, जिन्हें मयस्सर न हुआ क़ाफ़िया, जो नहीं आ पाए बहर में कभी, जो कवायदों की उलझन में रद्द कर दिए गए। क्या इन ख़्यालों की मंज़िल नहीं कोई अब? नहीं बन सकता क्या इनके मायने से एक और ख़्याल पर फिर इसमें नया क्या है, पुराने ख़्यालों की लाशों से नए वाहीमा की पैदाइश करना जैसे हम खुद भी हैं ख़्याल किसी का, जैसे किसी के जाने पर किसी के आने पर किसी से रूठने पर किसी के मनाने पर पैदा होते हैं हम फिर से, एक बार, हर बार। तो क्या मन्ज़िल नहीं मेरी या ये भी सिर्फ़ एक ख़्याल है और ये सब सोचते-सोचते ख़्यालों के इस भँवर में, भटक जाता हूँ मैं तो नहीं लिख पाता हूँ कुछ, और कभी-कभी लिख देता हूँ सफ़्हों पर फिर वही बवंडर जिसमें कहीं फँसा हूँ मैं, और अब आप भी। ~ शिवम गुप्ता©

1 / 4 · swipe to read more

1 event hosted · across 1 city · 1 venue

Voices from the room

shows hosted
5 shows hosted
Shivam Gupta is a wonderful storyteller and an engaging host who brings creativity and energy to every event. His storytelling skills and ability to connect with people make every gathering special.
PAPulkit AgrawalWorked together

Were you in the room too?

A two-line note helps new people find this stage. Shown after the page approves it.

Shivam Gupta

Available for shows & workshops