turnoutCulture

Ghazal / Sher · हिंदी, उर्दू · 2026

न जाने ये कैसे छुपाई हुई है

Device voice

Listening unavailable on this device

न जाने ये कैसे छुपाई हुई है उदासी जो अंदर समाई हुई है

इशारों से जिसके ये दुनिया है डरती वो अपने पति की सताई हुई है

जो रक्खी है मैंने सभी से छिपा कर वो फोटो नशे में जलाई हुई है

कहाँ ही मिलेंगे तुम्हें मेरे जैसे ये बदनामी मेरी कमाई हुई है

लगी है वो याद आने ज़्यादा ही मुझको मेरी बेटी जब से पराई हुई है।

जहाँ का मजा तो उसी ने लिया है यूँ बचपन में जिसकी पिटाई हुई है। ~ शिवम गुप्ता©

— Shivam Gupta