Ghazal / Sher · हिंदी, उर्दू · 2026
पूछते है मुझको "तो क्या ही अलग है"?
Device voice
Listening unavailable on this device
पूछते है मुझको "तो क्या ही अलग है"? देखते तो है ये बंदा ही अलग है।
बोलते है और कुछ, है दिल में और कुछ इनके चेहरे पे तो चेहरा ही अलग है।
है बहुत धोया मगर निकला नहीं ये मेरे दामन पर तो धब्बा ही अलग है
शहर में है मेरे झीलें तो कई पर हिज्र का इस दिल में सहरा ही अलग है
कहती थी पागल क्या लिखता रहता है तू अब तू आ के देख जल्वा ही अलग है
देखती है अस्ल तू, मैं देखता ख्वाब तेरी और मेरी तो दुनिया ही अलग है ~ अस्ल शिवम
— Shivam Gupta

