याद तुम्हारी आती है
सावन की हर बारिश में, जब बिजलियां तड़तड़ती है,
उस समय अकेलेपन में, मुझे याद तुम्हारी आती है |
टप टप बारिश की बूंदे जब, मेरे कानों में आती है,
उस समय अकेलेपन में, मुझे याद तुम्हारी आती है |
पहली बारिश की भीगी मिट्टी, जब भी खुशबू में खाती है,
उस समय अकेलेपन में, मुझे याद तुम्हारी आती है |
छम छम बारिश के रोग में जब मोरनी नाचे आती है,
उस समय अकेलेपन में, मुझे याद तुम्हारी आती है |
जब भी यह बारिश आती है, यह ताना में कर जाती है,
उस समय अकेलेपन में, मुझे याद तुम्हारी आती है |
मैं गीत नया गाता हूं
मेरा दुखों में विश्वास नहीं,
कमजोरी का आभास नहीं,
प्रेम के पावन एहसासों को,
मैं दुनिया को बतलाता हूं,
मैं गीत नया गाता हूं |
कैसा भी चाहे मंजर हो,
कितने भी चाहे खंजर हो,
अपने उसूलों की कसौटी पर,
मैं अडिग रहकर दिखलाता हूं,
मैं गीत नया गाता हूं |
कैसी भी चाहे पीड़ा हो,
बिरहा की ताप्ती ज्वाला हो,
अपने कर्तव्यों के पथ पर,
मैं आगे बढ़ता जाता हूं,
मैं गीत नया गाता हूं |
मरना बड़ा आसान है,
जीना सुख दुख का नाम है,
अपने संघर्षों के दियो से,
मैं अखंड ज्योति जलाता हूं,
मैं गीत नया गाता हूं |
स्वयं को तरासो तुम,
खुद का सामर्थ्य पहचानो तुम,
अपनी शक्ति को साबित करके,
मैं शंखनाद बजवाता हूं,
मैं गीत नया गाता हूं |
हर मौसम बरसात मिले
ऐसा तो संभव ही नहीं, की हर मौसम बरसात मिले,
अपने मन की धूप मिले और अपने मन की छांव मिले |
जितना भी चाहे मधुर शहद हो, नमक चाट के जाना होगा,
अपने जीवन के कास्ट्तों को भी तुझको गले लगाना होगा |
यदि अपनी बगिया के फूलों से तूने खुद को महकाया है,
तेरे हिस्से के सूलो को भी तुझको ही तोः बोना होगा |
जब मंजिल का आनंद तुझे घनघोर प्रशंसा देता है,
तो राहो की ठोकर से भी तुझको हाथ मिलाकर चलना होगा |
तुझको अगर निखरना है तो सूरज जैसा तपना होगा,
माला फूलों की बनना है तो सुई धागों में पीरना होगा |
उसको भूलने का
ढूंढा हर तरीका उसको भूलने का,
फिर हर तरीके से भूल आया उसको भूलने का |
हर रोज आती है हर रोज सताती है,
उसकी याद में ही भूल आया उसको भूलने का |
न चाहता हु कुछ न मांगता हु कुछ,
हर दुआओं में भूल आया हुस्को भूलने का |
घुमा हर शहर हर एक गली-गली,
उसकी गली में भूल आया उसको भूलने का |
निकले जहा से वो गुल ए बहार की खुशबू,
उसकी मदहोसी में भूल आया उसको भूलने का |
भूल से भी भूल में मैं उसको भूA लता नहीं,
खुदको भूलकरके भूल आया उसको भूलने का |