turnoutCulture

Words

Nitin Mohan's writing

6 pieces

Nitin Mohan

View profile

Ghazal / Sher

जिंदगी का बस इतना सा फलसफा होता है

जिंदगी का बस इतना सा फलसफा होता है गिरना उठना यहां सबको कई दफा होता है मोहब्बतें मैने उन पर बहुत लुटाई है पर शायद वो अभी मुझसे ही खफ़ा होता है कोई नाराज सा है मुझसे क्या करूँ बताओ ठीक है ये माजरा कौन सा इक दफा होता है आया गया कोई तो कहीं कोई रुस्वा है मुस्कुराके जीने में एक अलग मज़ा होता है यकी मेरा के मिलेगी मंजिल आसमाँ झुकेगा सबके हाथों की लकीरों में भी लिखा होता है

Ghazal / Sher

एक्स की याद अब उतनी आती नही

एक्स की याद अब उतनी आती नही आती है जो कभी फिर ये जाती नही इश्क़ उनसे है कितना जताता अगर याद उसकी कभी फिर सताती नही जान जाती अगर वो इरादे सभी बाबू सोना वो मुझको बनाती नही सीध सादी लगी थी मगर थी नही काट कर वरना मेरा यूँ जाती नही कुछ न कुछ तो रहा उससे रिश्ता मेरा प्रेम के गीत फिर गुन गुनाती नही

Kavita / Poem

मोहब्बत

नाम उसका है मोहब्बत, काम उसका है मोहब्बत जब से देखा है उसे तो, हो गई मुझको मोहब्बत वो भी क्या मंज़र हुआ जब, आई वो मेरे शहर में हो गया था मैं भी पागल, देख के पहली नजर में रात उसकी दिन भी उसका, चाँद उसका नूर उसका उस पे उसका मुस्कुराना, था बड़ा मशहूर उसका सादगी उसकी थी ऐसी, कोई देखा ख़्वाब जैसे रूप उसका लग रहा था, सामने महताब जैसे उसकी जुल्फे उसके गेसू उसकी पलके उसकी पायल उसके झुमके उसका कंगना कर गया मुझको तो घायल उसकी आँखों में नशा था उसकी बातों में असर था वो हँसे तो फूल खिलते वो चले शाम-ओ-सहर था उसकी ज़ुल्फ़ों की घटा में खो गया दिल इस क़दर फिर उसकी इक मुस्कान पर तो, मैंने अपना दिल दिया धर लिखते हो जैसे की शायर उसकी बातों को ग़ज़ल सा उठती पलकें उसकी मानो खिलता हो कोई कँवल सा आहटें कदमो की उस की गीत बन आती थी जैसे वो गुज़र जाए जो छूके साँस रुक जाती थी जैसे उसके चेहरे की चमक से चाँद भी शरमा गया था उसकी भोली सी अदा पर दिल मेरा फिर आ गया था वो जो देखे प्यार से तो रुक सी जाती थी नज़र ये उसके होने से ही जैसे ख़ूबसूरत था शहर ये उसका आना था बहारों का कोई पैग़ाम जैसे उसका जाना छोड़ जाए, दिल में कोई शाम जैसे वो रहे तो ज़िंदगी में, हर तरफ़ त्यौहार होता और वो बस मुस्कुरा दे, फिर मुझे क्या खूब लगता उसको देखें उसको चाहें ,मेरी नज़रें मिलना चाहें दिन तो बस दफ्तर मे कटता, रात को भरता मैं आँहे कर के हिम्मत एक दिन मैंने बताया है मोहब्बत कर दिया उसने मना यूँ मैं किसी की हूँ अमानत पढ़ के मेरे खत वो बोली, मै भी करती थी मोहब्बत हो गयी थी जाने जाना, तब मुझे तुमसे मोहब्बत पास आके मेरे बैठी आँखें चूमी हाथ थामा था मेरा जो ये दिवाना मर गया करके मोहब्बत

Ghazal / Sher

खुदा का दिया था हवाला मुझे

खुदा का दिया था हवाला मुझे दिया हाथ में जिसने प्याला मुझे वो बैठा रहा लाशों के ढेर पे दिखाया नहीं सच ये काला मुझे बहुत बात होती थी उसकी वहाँ लगा झूठ सब बोलबाला मुझे खबर तक नहीं दी उन्होंने मुझे कि उसने जो दिल से निकाला मुझे अंधेरो करो मुझ से अब दोस्ती बहुत चुभ रहा है उजाला मुझे ज़माने से सीखा अनोखा हुनर सिखा ना सकी पाठशाला मुझे

Ghazal / Sher

शिकायत कैसे होती है शिकायत करके देखेंगे

शिकायत कैसे होती है शिकायत करके देखेंगे तजुर्बा होता है जो भी मोहब्बत करके देखेंगे सुना है वो हैं करते सौदा सबसे चाहतों का तो तिजारत कैसे होती है तिजारत करके देखेंगे नहीं आता है हमको सहते जाना दर्द ए आज़ारी बगावत कैसे होती है बगावत करके देखेंगे

Nazm

सुकून

रोज यूँ ही जागता हूँ आजकल मैं रातों में ना जाने ही किन ख़यालों में किन बातों में मुझे इक अरसा हुआ है चैन से सोये हुए रंगी रातों के हसीन सपने में खोये हुए एक बार फिर वही नींद आ जाये गुजारिश है सुनो कहाँ हो तुम बिन जिंदगी लावारिस है बस अब और नही जिंदगी तुम आ भी जाओ एक बार फिर मुझे उसी नींद सुला भी जाओ इक एहसान जिंदगी ये तू मुझपे कर दे बचपन वाले सुकू से मेरी झोली भर दे