Ghazal
कौन से मोड़ पर खड़ा हूँ मैं ?
कौन से मोड़ पर खड़ा हूँ मैं ? हूँ मुसाफ़िर ,या गुमशुदा हूँ मैं ? चार मंज़िल थीं चार रस्ते थे पाँचवीं सम्त चल पड़ा हूँ मैं आईना देख , देर तक सोचा यार , इसको तो जानता हूँ मैं इन्तिज़ारी में मैं ही बैठा हूँ दर पे दस्तक भी दे रहा हूँ मैं तू मेरा पैरहन है और तुझ बिन ऐसा लगता है बे-क़बा हूँ मैं तू भरोसा है तीसरा मेरा इश्क़ तेरा भी दूसरा हूँ मैं एक पत्थर ने यूँ बिखेरा है सोचता हूँ कि कौन सा हूँ मैं

