Ghazal / Sher
खुदा का दिया था हवाला मुझे
Device voice
Listening unavailable on this device
खुदा का दिया था हवाला मुझे दिया हाथ में जिसने प्याला मुझे
वो बैठा रहा लाशों के ढेर पे दिखाया नहीं सच ये काला मुझे
बहुत बात होती थी उसकी वहाँ लगा झूठ सब बोलबाला मुझे
खबर तक नहीं दी उन्होंने मुझे कि उसने जो दिल से निकाला मुझे
अंधेरो करो मुझ से अब दोस्ती बहुत चुभ रहा है उजाला मुझे
ज़माने से सीखा अनोखा हुनर सिखा ना सकी पाठशाला मुझे
— Nitin Mohan

