Ghazal / Sher
जिंदगी का बस इतना सा फलसफा होता है
Device voice
Listening unavailable on this device
जिंदगी का बस इतना सा फलसफा होता है गिरना उठना यहां सबको कई दफा होता है
मोहब्बतें मैने उन पर बहुत लुटाई है पर शायद वो अभी मुझसे ही खफ़ा होता है
कोई नाराज सा है मुझसे क्या करूँ बताओ ठीक है ये माजरा कौन सा इक दफा होता है
आया गया कोई तो कहीं कोई रुस्वा है मुस्कुराके जीने में एक अलग मज़ा होता है
यकी मेरा के मिलेगी मंजिल आसमाँ झुकेगा सबके हाथों की लकीरों में भी लिखा होता है
— Nitin Mohan

