turnoutCulture

Kavita / Poem

मोहब्बत

Device voice

Listening unavailable on this device

नाम उसका है मोहब्बत, काम उसका है मोहब्बत जब से देखा है उसे तो, हो गई मुझको मोहब्बत

वो भी क्या मंज़र हुआ जब, आई वो मेरे शहर में हो गया था मैं भी पागल, देख के पहली नजर में रात उसकी दिन भी उसका, चाँद उसका नूर उसका उस पे उसका मुस्कुराना, था बड़ा मशहूर उसका

सादगी उसकी थी ऐसी, कोई देखा ख़्वाब जैसे रूप उसका लग रहा था, सामने महताब जैसे उसकी जुल्फे उसके गेसू उसकी पलके उसकी पायल उसके झुमके उसका कंगना कर गया मुझको तो घायल

उसकी आँखों में नशा था उसकी बातों में असर था वो हँसे तो फूल खिलते वो चले शाम-ओ-सहर था उसकी ज़ुल्फ़ों की घटा में खो गया दिल इस क़दर फिर उसकी इक मुस्कान पर तो, मैंने अपना दिल दिया धर

लिखते हो जैसे की शायर उसकी बातों को ग़ज़ल सा उठती पलकें उसकी मानो खिलता हो कोई कँवल सा आहटें कदमो की उस की गीत बन आती थी जैसे वो गुज़र जाए जो छूके साँस रुक जाती थी जैसे

उसके चेहरे की चमक से चाँद भी शरमा गया था उसकी भोली सी अदा पर दिल मेरा फिर आ गया था वो जो देखे प्यार से तो रुक सी जाती थी नज़र ये उसके होने से ही जैसे ख़ूबसूरत था शहर ये

उसका आना था बहारों का कोई पैग़ाम जैसे उसका जाना छोड़ जाए, दिल में कोई शाम जैसे वो रहे तो ज़िंदगी में, हर तरफ़ त्यौहार होता और वो बस मुस्कुरा दे, फिर मुझे क्या खूब लगता

उसको देखें उसको चाहें ,मेरी नज़रें मिलना चाहें दिन तो बस दफ्तर मे कटता, रात को भरता मैं आँहे कर के हिम्मत एक दिन मैंने बताया है मोहब्बत कर दिया उसने मना यूँ मैं किसी की हूँ अमानत

पढ़ के मेरे खत वो बोली, मै भी करती थी मोहब्बत हो गयी थी जाने जाना, तब मुझे तुमसे मोहब्बत पास आके मेरे बैठी आँखें चूमी हाथ थामा था मेरा जो ये दिवाना मर गया करके मोहब्बत

— Nitin Mohan