Nazm
सुकून
Device voice
Listening unavailable on this device
रोज यूँ ही जागता हूँ आजकल मैं रातों में ना जाने ही किन ख़यालों में किन बातों में मुझे इक अरसा हुआ है चैन से सोये हुए रंगी रातों के हसीन सपने में खोये हुए एक बार फिर वही नींद आ जाये गुजारिश है सुनो कहाँ हो तुम बिन जिंदगी लावारिस है बस अब और नही जिंदगी तुम आ भी जाओ एक बार फिर मुझे उसी नींद सुला भी जाओ इक एहसान जिंदगी ये तू मुझपे कर दे बचपन वाले सुकू से मेरी झोली भर दे
— Nitin Mohan

