turnoutCulture

Ghazal

कौन से मोड़ पर खड़ा हूँ मैं ?

Device voice

Listening unavailable on this device

कौन से मोड़ पर खड़ा हूँ मैं ? हूँ मुसाफ़िर ,या गुमशुदा हूँ मैं ?

चार मंज़िल थीं चार रस्ते थे पाँचवीं सम्त चल पड़ा हूँ मैं

आईना देख , देर तक सोचा यार , इसको तो जानता हूँ मैं

इन्तिज़ारी में मैं ही बैठा हूँ दर पे दस्तक भी दे रहा हूँ मैं

तू मेरा पैरहन है और तुझ बिन ऐसा लगता है बे-क़बा हूँ मैं

तू भरोसा है तीसरा मेरा इश्क़ तेरा भी दूसरा हूँ मैं

एक पत्थर ने यूँ बिखेरा है सोचता हूँ कि कौन सा हूँ मैं

— Imran Bazpuri