Kavita / Poem · Hindi · 2025
मैं गीत नया गाता हूं
Device voice
Listening unavailable on this device
मेरा दुखों में विश्वास नहीं, कमजोरी का आभास नहीं, प्रेम के पावन एहसासों को, मैं दुनिया को बतलाता हूं, मैं गीत नया गाता हूं |
कैसा भी चाहे मंजर हो, कितने भी चाहे खंजर हो, अपने उसूलों की कसौटी पर, मैं अडिग रहकर दिखलाता हूं, मैं गीत नया गाता हूं |
कैसी भी चाहे पीड़ा हो, बिरहा की ताप्ती ज्वाला हो, अपने कर्तव्यों के पथ पर, मैं आगे बढ़ता जाता हूं, मैं गीत नया गाता हूं |
मरना बड़ा आसान है, जीना सुख दुख का नाम है, अपने संघर्षों के दियो से, मैं अखंड ज्योति जलाता हूं, मैं गीत नया गाता हूं |
स्वयं को तरासो तुम, खुद का सामर्थ्य पहचानो तुम, अपनी शक्ति को साबित करके, मैं शंखनाद बजवाता हूं, मैं गीत नया गाता हूं |
— Pulkit Agrawal

